आभार प्रदर्शन
सभी मंचासीन अतिथि गण एवं गुरुजनों को मेरा सादर नमस्कार
मैं डॉक्टर रानी वैद्य शिक्षा विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की ओर से, आप सभी विद्वत जनों का, आभार व्यक्त करती हूं
एवं साथ ही साथ महिला दिवस की, आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं
हमारी परंपरा रही है अतिथि सत्कार की
आभार व्यक्त करना इस श्रंखला का प्रमुख हिस्सा है
Every home is a University and parents are the teachers.
ऐसे ही सम्माननीय शिक्षक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीयकुलपति प्रोफेसर कपिल देव मिश्र जी का सहृदय आभार व्यक्त करती हूं। आपकी प्रेरणा, अमूल्य सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वादके बिना यह आयोजन एक दिवास्वप्न की तरह था।
बहुत-बहुत धन्यवाद सर 
We all have a wonder woman inside of us.
ऐसे ही वंडर वूमेन और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री रेखा मैडम का तहे दिल से मैं आभार व्यक्त करती हूं। आपका सरल, सहज व्यक्तित्व ने हम सभी को प्रभावित किया।
धन्यवाद मैम 
The most beautiful thing a woman can wear is confidence.
ऐसी ही आत्मविश्वास की धनी और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती कांति रावत मिश्रा मैडम जी का सहृदय से मैं आभार व्यक्त करती हूं । आपकी प्रेरणादायक संबोधन से हम सभी लाभांवित हुए।
बहुत-बहुत धन्यवाद मैडम 
No matter what language
you speak
a kind and smiling
thank you
always speaks to
everyone's heart.
इसी श्रंखला में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर दीपेश मिश्रा सर का सहृदय आभार व्यक्त करती हूं। आपकी गरिमामय उपस्थिति से हम सभी लाभांवित हुए।
बहुत-बहुत धन्यवाद सर 
Where
there is a woman
there is a magic.
ऐसे ही बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी
हमारे शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अलका नायक मैडम जी का
मैं कोटि से आभार व्यक्त करना चाहती हूं। आपके मार्गदर्शन, अमूल्य सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता का परचम लहरा रहा है।
बहुत-बहुत धन्यवाद मैम 
आभार श्रंखला में सभी विभागों से आए वरिष्ठ प्राध्यापक गण, गुरुजनों, समस्त अतिथि विद्वानों, मीडिया कर्मी बंधुओं का एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन समुदाय का में कोटि कोटि आभार व्यक्त करती हूं।
अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रही सह शिक्षिका डॉक्टर अमरीशा देशमुख एवं बीएड विभाग के समस्त शिक्षिकाओं का
मैं दिल से आभार व्यक्त करती हूं
सभी के सामूहिक सहयोग, तत्परता से कार्यक्रम सफलता के शिखर छू रहा है।
सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद 
दो शब्द कहकर अपनी वाणी को विराम दूंगी।
Every home
Every heart
Every feeling
Every moment of happiness
is incomplete without you.
Only you can complete
this world.
Happy women's day all of you
Thank you
No comments:
Post a Comment